इस पोस्ट में झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान राजनितीक शास्त्र के पाठ दो ‘संघवाद (Sanghvad sst class 10)’ के Book solutions को पढ़ेंगे।
पाठ 2
संघवाद
1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ : मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा ।
उत्तर-
2. विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।
उत्तर- भारत के अतिरिक्त संघीय शासन प्रणाली वाले 3 देश हैं।
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) बेल्जियम
(ग) स्वीटजरलैंड
3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ ।
उत्तर- भारत तथा बेल्जियम की संघीय व्यवस्था की एक मिलती-जुलती बात यह है कि राज्य सरकार केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं हैं। बेल्जियम के संविधान की यह विशेषण भारतीय संविधान से अलग है। जिसके अनुसार केंद्रीय सरकार में तथा फ्रांसीसी भाषा बोलने वाले मंत्रियों की संख्या बराबर बराबर होगी।
4. शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या- क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।
उत्तर- शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूप में निम्नलिखित अंतर केंद्रीय सरकार तथा राज्यों की राज्य सरकारों के आपसी संबंधों के आधार पर सरकारों को एकात्मक तथा संघात्मक में बाँटा जाता है। एकात्मक सरकार वह शासन व्यवस्था होती है जिसमें सरकार की समस्त शक्ति एक ही सरकार अर्थात केंद्रीय सरकार के हाथों में केंद्रित होती है। केंद्र द्वारा ही प्रांतीय सरकारों की स्थापना की जाती है और वे उन्हीं शक्तियों एवं अधिकारों का प्रयोग करते हैं जो उन्हें केंद्रीय सरकार द्वारा दी जाती है। केंद्रीय सरकार को अपनी इच्छा अनुसार उन्हें घटाने अथवा बढ़ाने का भी अधिकार होता है। इंग्लैंड फ्रांस तथा चीन में एकात्मक सरकार की स्थापना की गई है।
- एकात्मक सरकार में संपूर्ण शक्तियाँ केंद्र के पास होती है। संघात्मक सरकार में शक्तियाँ केंद्र तथा राज्यों में बँटी होती है।
- दो एकात्मक सरकार के लिए लिखित संविधान होना जरूरी नहीं है। संघात्मक सरकार के लिए लिखित संविधान होना आवश्यक है।
- एकात्मक सरकार में इकहरी नागरिकता होती है। कोई भी व्यक्ति कहीं भी रहे उसे देश की नागरिकता प्राप्त होती है। संघात्मक सरकार में प्रायः दूसरी नागरिकता होती है एक राज्य की जिसमें व्यक्ति रहता है तथा दूसरी संघ की।
- एकात्मक सरकार में एक ही कार्यपालिका विधान पालिका तथा न्यायपालिका होती है। संघात्मक सरकार में यह सब संस्थाएँ दोहरी होती है
- एकात्मक सरकार में स्थानीय शासन की इकाइयाँ केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मात्र होती है कि जैसे चाहे परिवर्तन कर सकता है। परंतु संघात्मक सरकार ने स्थानीय इकाइयों का एक विशेष संवैधानिक दर्जा होती है। केंद्र सरकार उन्हें अपनी इच्छा अनुसार बदल नहीं सकती।
Sanghvad sst class 10
5. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ ।
उत्तर- 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण निम्नलिखित हैं।
- संवैधानिक मान्यता:- 1992 में 73 वें तथा 74 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के होने से पहले स्थानीय शासन को संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं थी। यह संशोधनों स्थानीय शासन संस्थाओं की संविधान की 11वीं तथा 12वीं अनुसूची में शामिल करके उन्हें संवैधानिक मान्यता प्रदान करते हैं।
- इन संशोधनों द्वारा यह व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्थानीय शासन संस्था में 1/3 स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। उससे पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी।
6. रिक्त स्थानों को भरें:
- चूँकि अमरीका……..तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार
- है । संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत ……………हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली…………. की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज़्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
उत्तर- (क) साथ आकार संघ बनाने की
(ख) शक्तिशाली
(ग) साथ रहने
7. भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता : प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मज़बूत किया है।
अरमान : भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश : इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अँगरेजी के प्रभुत्व को मज़बूत काम किया है।
उत्तर- हम संगीता की बात से सहमत हैं जो यह कहती है कि भारत की भाषा नीति ने देश की सभी भाषाओं को आदर तथा सम्मान दिया है। जिसमें राष्ट्रीय एकता मजबूत हुई है। आमतौर पर लोग इस भाषा नीति से संतुष्ट दिखाई देते हैं। यद्यपि हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया है। 21 अन्य भाषाओं को भी संविधान द्वारा मान्यता प्रदान की गई है राज्यों की अपनी भाषाएँ हैं और राज्य सरकार का कामकाज राज्य के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा में होता है। यद्यपि हिंदी भाषा का विकास करना संघीय सरकार की नीति है। परंतु इस भाषा को किसी राज्य अथवा क्षेत्र पर जबरदस्ती थोपी नहीं जा सकती। भारत द्वारा अपनाई गई इस नीति ने श्रीलंका में मौजूद तनाव एवं ग्रह युद्ध जैसी स्थिति से देश को बचाया है।
8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है :
(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
उत्तर- सरकार की शक्ति शासन की विभिन्न स्तरों के बीच बाँट दी जाती है
9. भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा; (ख) पुलिस; (ग) कृषि; (घ) शिक्षा; (ङ) बैंकिंग (च) वन; (छ) संचार; (ज) व्यापार; (झ) विवाह ।
संघीय सूची
राज्य सूची
समवर्ती सूची
उत्तर- संघ सूची रक्षा बैंकिंग संचार राज्य सूची पुलिस कृषि व्यापार समवर्ती सूची शिव विवाह
Sanghvad sst class 10
10. नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है?
उत्तर- (घ) स्थानीय सरकार-अवशिष्ट अधिकार
11. सूची I और सूची II में मेल ढूँढ़ें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।
उत्तर- (गा) अ, स, द, ब ।
12. इन बयानों पर गौर करें :
(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रांतीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं।
(ब)भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन
(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रांतों में बाँट दिया गया है।
(द)भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बाँट दिए गए हैं।
ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।
(सा) अ, ब और स (रे) अ, स और द (गा) अ और ब (मा) ब और स
उत्तर- (गा) अ और ब ।
Sanghvad sst class 10
Read more – Click here
Watch video – Click here
Leave a Reply