इस पोस्ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 9 हिंदी के पाठ आठ ‘पधारो म्हारे देश’ (Padharo Mhare Desh class 9 Hindi) के सारांश और व्याख्या को पढ़ेंगे।
8. पधारो म्हारे देश
लेखक- अनुपम मिश्र
जन्म :- 1948 ई.।
पिता :- भवानी प्रसाद मिश्र थे।
इनकी आरंभिक जीवन छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गाँव में बीता था। तथा हैदराबाद और मुंबई में शिक्षा प्राप्त करने के बाद दिल्ली से संस्कृत विषय में एम .ए . किया। अध्ययन समाप्ति के बाद इन्होंने 1969 ई. में गाँधी शांति प्रतिष्ठान में कार्यभार संभाला संप्रति ये इसी संस्था में पर्यावरण प्रकोष्ठ में सेवारत है।
रचनाएँ :- “आज भी खरे हैं तालाब”, “राजस्थान की रजत बूँदें”, ” हमारा पर्यावरण” आदि।
पाठ –8
पधारो म्हारे देश
प्रस्तुत पाठ “पधारो म्हारे देश” एक फीचर है। इस पाठ के लेखक अनुपम मिश्र है। इस पाठ में लेखक पानी के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। लेखक का कहना है कि मानव जीवन में पानी का बहुत अधिक महत्व है। इसके बिना जीवन का अस्तित्व कायम नहीं रह सकता। यह ईश्वर की सबसे महत्वपूर्ण देन है। इसलिए पानी का उपव्यय नहीं करना चाहिए।
आज राजस्थान की धरती अर्थात बालओ से भरी वहाँ पानी थोड़ा भी नहीं है। वहाँ के लोग बहुत पानी की कमी के कारण बहुत कठोर जिंदगी बिताते हैं। यहाँ कभी समुंद्र की लहरे उठाया करती थी। आज यहाँ बालू की लहरें उठती गिरती है।
यहाँ पानी की बड़ी कमी है वर्षा कम होती है। और गर्मी खूब बहुत पड़ती है। फिर भी यहाँ के लोग खुशहाल है। राजस्थान के मरदेश देश मे दुनिया के अन्य ऐसे प्रदेशों की तुलना में न सिर्फ जनसंख्या का घनत्व अधिक है। बल्कि उसमें जीवन के सुगंध है। जीवन का कलरव है। वहाँ के लोगों ने प्राकृतिक से मिलने वाले इतने कम पानी का रोना भी नहीं रोया बल्कि उसे चुनौती मानकर उसका विकल्प तलाशा और अपने काम में सफल भी हुए । Padharo Mhare Desh class 9 Hindi
असल में वहाँ के लोगों ने पानी का संग्रह करना सीखा। उन्होंने वर्षा की बूंदों को सोने – चाँदी की तरह संजो कर रखा है। इसका उन्होंने कभी यश या प्रशंसा बटोरने के लिए प्रचार नहीं किया। आज देश के लगभग सभी छोटे-बड़े, शहर,कई गाँव, कई राज्यों की राजधानियाँ और देश की राजधानियाँ तक अच्छी वर्षा के बावजूद पानी के मामले में दरिद्र हो चुकी है। इसके पहले कि जल का अकाल पड़े सबको राजस्थान के प्राकृतिक तरीके से जल संग्रह के तरीके को अपनाना चाहिए।
Read class 9th Hindi – Click here
Watch video – Click here
Leave a Reply